पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम की सभा में भाग लेंगे कार्यकर्ता

सीएम की सभा में भाग लेंगे कार्यकर्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद| भारतीयजनता पार्टी मंडल की बैठक रविवार को लादूराम की धर्मशाला में संपन्न हुई। मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध खंडेलवाल के अनुसार बैठक में सोमवार को मुख्यमंत्री के अजमेर में आयोजित कार्यक्रम के बारे में विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए देहात उपाध्यक्ष भगवान शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख सरिता गैना और पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन बाबानी ने कहा कि सोमवार को अजमेर में मुख्यमंत्री राजे भामाशाह योजना का शुभारंभ करेंगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल कराने का प्रयास करें। मंडल अध्यक्ष खंडेलवाल ने बताया कि अजमेर जाने हेतु बसों की व्यवस्था की गई है जो प्रात: 11 बजे रवाना होंगी। बैठक में महामंत्री योगेश सोनी, अनिल यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष सतीश पारचे, महेंद्र पथरिया, प्रकाश शर्मा, कन्हैया सिंधी, इंद्रा जिंदल, राेहिताश शर्मा, ज्ञान मेहरा, अशोक वैष्णव, अनिल वर्मा, गोविंद जिंदल, राजेश लखन, ओम खींची आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।