दुर्घटना में बाइक चालक घायल
नसीराबाद| न्यारांमोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक चालक घायल हो गया। घायल बाइक चालक ग्राम धोलादांता न्यारां निवासी हरपाल पुत्र रामपाल को राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर हालत होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार हरपाल बाइक से अपने गांव जा रहा था। ग्राम झड़वासा के पास न्यारां मोड़ पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक के टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया और वाहन चालक मौके से फरार हो गया।