पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समिति की बैठक आज

समिति की बैठक आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| नगरराजभाषा कार्यान्वयन समिति की 67वीं बैठक का आयोजन सोमवार को मंडल रेल कार्यालय के सभाकक्ष में होगा। गृह मंत्रालय के अनुसंधान अधिकारी (कार्यान्वयन) हरीश सिंह चौहान मुख्य अतिथि होंगे।वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर अशोक चौहान के मुताबिक शाम 4 बजे यह बैठक होगी। मंडल रेल प्रबंधक एवं अध्यक्ष नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति अजमेर नरेश सालेचा सभी केंद्रीय कार्यालयों, बैंकों, निगम उपक्रमों के कार्यालय प्रमुखों की बैठक लेंगे। उल्लेखनीय है कि सभी केंद्रीय कार्यालयों, बैंकों, निगम, उपक्रमों में सरकारी कार्य संवैधानिक मंशा के अनुरूप हो, हिंदी सरकारी कामकाज की भाषा बने, इसके लिए वर्ष में दो बार इस बैठक का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में किया जाता है।