पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा होमगार्ड्स को

अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा होमगार्ड्स को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेएलएन

अजमेर | जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था अब होमगार्ड के हाथों में होगी। राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष एवं संभागीय आयुक्त आरके मीणा ने 43 होमगार्ड रखने की अनुमति दी है।

उल्लेखनीय है कि जेएलएन अस्पताल में पूर्व में 14 होमगार्ड लगाए गए थे। अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीसी वर्मा ने बताया कि अस्पताल की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पिछले कुछ माह से होमगार्ड की मांग चली रही थी। आरएमआरएस के अध्यक्ष मीणा से इस संबंध में मांग की गई थी। पहले चरण में 14 होमगार्ड की मंजूरी मिली थी। आरएमआरएस के मद से 57 होमगार्ड ठेके पर रखे जाएंगे। आवश्यकतानुसार उनकी ड्यूटी 24 घंटे के लिए तय की जाएगी। आमतौर पर रात की शिकायतें मिल रही थी। रात्रि ड्यूटी में तैनात होमगार्ड अस्पताल परिसर में गश्त करेंगे। डॉ. वर्मा ने बताया कि इसी प्रकार दो कुक, बिजली कर्मी और एक माली को भी ठेके पर रखने की अनुमति मिल गई है।