- Hindi News
- खादिम लाइसेंस के लिए कमेटी ने शुरू की कवायद
खादिम लाइसेंस के लिए कमेटी ने शुरू की कवायद
दरगाह
अजमेर | दरगाहकमेटी ने खादिमों को लाइसेंस के लिए कवायद शुरू कर दी है। कमेटी की ओर से तय किए गए लाइसेंस संबंधी नियम खादिमों की दोनों प्रतिनिधि संस्थाओं को भेज कर इस संबंध में सहमति बनाने का आग्रह किया गया है। दरगाह कमेटी की ओर से गठित सब कमेटी द्वारा तैयार 11 नियमों की प्रति अंजुमन सैयदजादगान अंजुमन शेखाजादगान को भेजे गए हैं। साथ ही दोनों अंजुमन से आग्रह किया गया है कि इन नियमों की रोशनी में लाइसेंस के लिए सहमति बनाने का प्रयास किया जाए। कमेटी सूत्रों के मुताबिक करीब एक सप्ताह का समय कमेटी ने खादिमों की प्रतिनिधि संस्थाओं को दिया है। इधर खादिमों की संस्थाओं के प्रतिनिधि पूर्व में ही कमेटी के इस प्रस्ताव पर असहमति जता चुके हैं।
अबतक कोई आवेदन नहीं : दरगाहकमेटी की ओर से तैयार नियमों के आधार पर लाइसेंस बनवाने के लिए अब तक एक भी खादिम ने आवेदन नहीं किया है। कमेटी को 30 सितंबर को हाईकोर्ट में अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है।