ओएसडी एकेडमिक की तलाश में जुटी आरपीएससी
प्रयास तेज
अजमेर| राजस्थानलोक सेवा आयोग एक बार फिर ओएसडी एकेडमिक की तलाश में जुट गया है। अब तक इस पद पर कोई शिक्षाविद नहीं आया है। पूर्व में जिस शिक्षाविद का चयन हुआ था, उसने भी ज्वाइन नहीं किया है। आयोग में ओएसडी एकेडमिक के महत्वपूर्ण पद को प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरा जाना है। सूत्रों के मुताबिक करीब छह महीने पूर्व भी आयोग ने इस पद को भरने के लिए कवायद शुरू की थी। उस समय राजस्थान विवि के प्रो. एनके जैन का चयन किया गया था। लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। आयोग ने अब फिर इस पद के लिए कार्रवाई शुरू की है। इस संबंध में वेबसाइट पर आवेदन का प्रारूप भी जारी कर दिया है।
पाठ्यक्रमआदि तैयार करेंगे : ओएसडीएकेडमिक का पद इसलिए सृजित किया गया है कि आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली विभिन्न परीक्षाओं से संबंधित पाठ्यक्रम तैयार किया जा सके। साक्षात्कार उत्तर कुंजियों की आपत्तियों के निस्तारण के लिए एक्सपर्ट की व्यवस्था कर सकें। अभी यह कार्य आयोग अध्यक्ष सदस्य स्तर पर संपादित हो रहे हैं।