- Hindi News
- दांव पर रहेगी भाजपा और कांग्रेस की प्रतिष्ठा
दांव पर रहेगी भाजपा और कांग्रेस की प्रतिष्ठा
कॉलेज में अवकाश
जिलानिर्वाचन अधिकारी देथा ने मंगलवार को होने वाली मतगणना के मद्देनजर राजकीय पॉलिटेक्निक कॅालेज एवं राजकीय महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में अवकाश घोषित किया है।
नसीराबादविधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस के रामनारायण गुर्जर विधानसभा जाएंगे या भाजपा की सरिता गैना, यह तो मंगलवार को मतगणना के बाद ही साफ होगा। लेकिन जाट, रावत और गुर्जर बाहुल्य इलाकों में मतदान का प्रतिशत बताता है कि दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ है। हालांकि सामान्यतः उप चुनाव में सत्तारूढ़ दल ही जीतते आए हैं। लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान के जो आंकड़े जारी किए हैं उनसे संकेत मिलते हैं कि नतीजा दिलचस्प हो सकता है।
भाजपा जीत के प्रति आश्वस्त है क्योंकि वो यह मानकर चल रही है कि लोकसभा चुनाव में नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र से उसे 10 हजार 800 वोटों की लीड मिली थी, इसे कांग्रेस पाट नहीं सकेगी। हाल ही में देश के विभिन्न राज्यों में 18 सीटों पर हुए विधानसभा के उप चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए अच्छे नहीं रहे हैं। इसे देखते हुए ही नसीराबाद विधानसभा उप चुनाव के नतीजे पर पूरे प्रदेश की नजर है। खासकर इस इलाके में भाजपा के दिग्गज जाट नेता सांवर लाल जाट का वर्चस्व देखते हुए सभी को नतीजे का बेसब्री से इंतजार है कि यह सीट किसकी झोली में जाएगी।
भाजपा ने यहां अपनी पूरी ताकत झोंकी तो कांग्रेस के सचिन पायलट ने इसे अपनी नाक का सवाल बताया। दोनों दलों के मुखियाओं की व्यक्तिगत प्रतिष्ठा यहां दांव पर लगी हुई है। उप चुनावों के नतीजे आने के बाद कांग्रेस ने देशभर में यह प्रचारित किया कि मोदी लहर हवा हो चुकी है और राज्य की भाजपा सरकार कोई काम नहीं कर रही। इससे मतदाता नाराज हैं।
नतीजा भाजपा के पक्ष में आया तो सरकार डंके की चोट पर कहेगी कि सरकार के काम काज से जनता खुश है। नतीजा कांग्रेस के पक्ष में आया तो पूरे प्रदेश में वो इसे मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाएगी कि मोदी की हवा गायब हो गई है और सरकार के कामकाज से जनता खुश नहीं है।
यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था
मतगणना के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पर वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त कलेक्टर गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मतगणना स्थल पर जाने वाले अधिकारियों के वाहन कॉलेज के गेट नंबर एक जो कि महिला इंजीनियरिंग कॉलेज