पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 40 से अधिक केंद्रों पर होगी प्राध्यापक परीक्षा

40 से अधिक केंद्रों पर होगी प्राध्यापक परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| राजस्थानलोक सेवा आयोग 27 सितंबर को होेने वाली प्राध्यापक स्कूल शिक्षा कॉमर्स की पुन: परीक्षा के लिए 40 से अधिक केंद्र बनाएगा। इस परीक्षा के केंद्र फाइनल करने की तैयारी आयोग में जारी है। आयाेग की ओर से कॉमर्स के 145 पदों के लिए अजमेर मुख्यालय पर ही पुन: परीक्षा होगी। आयोग ने जिला प्रशासन से केंद्रों की सूची मांग ली है। अब इन केंद्रों को फाइनल करना है। आयोग सूत्रों के मुताबिक केंद्र फाइनल होने के बाद ही आयोग सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी करेगा। प्रवेश पत्रों में रोल नंबर के साथ ही परीक्षा केंद्र भी अंकित होंगे। इस परीक्षा के लिए करीब 15 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। आयोग सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी करेगा।