पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाकूबाजी में दो युवक जख्मी, आरोपी फरार

चाकूबाजी में दो युवक जख्मी, आरोपी फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

गुलाबबाड़ी इलाके में सोमवार रात एक युवक ने चाकू से हमला कर दो युवकों को घायल कर दिया। घायलों को जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार एक युवक के कूल्हे पर चाकू से तीन गहरे जख्मी हुए हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है। अलवर गेट थाना प्रभारी विक्रम सिंह भाटी के अनुसार वारदात में गुलाबबाड़ी निवासी सुनील कुमार और उसका साथी घायल हुआ है। सुनील कुमार के कूल्हे पर तीन गहरे जख्म हुए हैं। अस्पताल में उससे पूछताछ की गई, लेकिन उसने आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। जांच में सामने आया है कि शराब के नशे में झगड़े में सुनील घायल हुअा।

नाका मदार मे हुई चाकूबाजी मे घायल।

भास्कर न्यूज | अजमेर

दरगाहइलाके में 16 जून को खादिमों के दो गुटों में पुरानी रंजिश के तहत झगड़े में धारदार हथियार से हमला कर खादिम को घायल करने के आरोपी सैयद तौफिक पुत्र तारिक जमाली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार हमले में लंगरखाना गली दरगाह गेट नंबर चार के निकट के निवासी 50 वर्षीय हाजी सैयद बिलाल हुसैन घायल हुआ था। बिलाल हुसैन अंजुमन सैयद जादगान के सचिव वाहिद हुसैन अंगारा शाह का भाई है। इस मामले में आरोपी फखर जमाली की पुलिस तलाश कर रही है।

पुरानीरंजिश का नतीजा

पुलिसके अनुसार खादिम तारिक चिश्ती और अंजुमन सैयद जादगान के सचिव वाहिद अंगारा और इनके परिजन के बीच पुरानी रंजिश है। इसके तहत उर्स के दौरान 6 मई को दरगाह परिसर में दोनों गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें तलवारों से हमले में तारिक चिश्ती के पुत्र वसीम चिश्ती और सैयद शाहनवाज चिश्ती घायल हुए थे। घायलों के बयान के आधार पर अंजुमन सैयद जादगान सचिव वाहिद अंगारा के परिजन बिलाल, परवेज, अफसर उर्फ कुतुब, मुमशाद और दानिश सहित करीब दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस रंजिश के तहत 16 जून को झगड़े में बिलाल हुसैन घायल हुआ था।