पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ता निष्कासित

आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ता निष्कासित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश सचिव के समक्ष किया था हंगामा

भास्करन्यूज|अजमेर

आमआदमी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में हंगामा करने वाली महिला कार्यकर्ता किरण शेखावत को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। हालांकि किरण शेखावत ने इस निष्कासन को अवैधानिक बताया है। रविवार को हुए पार्टी के सम्मेलन में शेखावत ने प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रभात तथा लोकपाल पूनमचंद के समक्ष विरोध करते हुए हंगामा मचाया था।

पार्टी के सचिव शैलेंद्र प्रभात ने बताया कि शेखावत को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने पार्टी का अनुशासन भंग किया है। शेखावत के मुताबिक वे प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य हैं।

उन्हें निष्कासित करने का अधिकार सचिव शैलेंद्र प्रभात के पास नहीं है। निष्कासन के पहले उन्हें पार्टी के संविधान के मुताबिक नोटिस देकर जवाब मांगा जाना चाहिए था। पार्टी के प्रदेश संयोजक अशोक जैन ने बताया कि निष्कासन के पूर्व नोटिस देकर जवाब मांगा जाता है। शेखावत के निष्कासन के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।