पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दशहरा महोत्सव में रहेगी डांडिए की धूम

दशहरा महोत्सव में रहेगी डांडिए की धूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम द्वारा दशहरा मेला-2014 की दस दिन तक धूम रहेगी। शहर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर कमेटियों का गठन किया गया है। मेले के तहत जवाहर रंगमंच में रामलीला का मंचन होगा। वहीं मोइनिया इस्लामिया स्कूल में गरबा रास तथा माता की पूजा होगी। चार अक्टूबर को पटेल मैदान में रावण दहन के साथ मेले का समापन होगा।

नगर निगम के मेयर कमल बाकोलिया ने मेला प्रभारी अधिकारी राजस्व अधिकारी गजेंद्र सिंह रलावता को बनाया है तथा इनके सहयोग के लिए रमेश बंजारा मुकेश मुरजानी को लगाया है। इनके अलावा कमेटियों में पार्षदों को संयोजक अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है। रामलीला मंचन के लिए गठित कमेटी का संयोजक पार्षद भागीरथ जोशी को, संयोजक राजस्व अधिकारी रेखा जेसवानी सह संयोजक राजस्व निरीक्षक अनिल जैन को, गरबा आयोजन के लिए नेता प्रतिपक्ष नरेश सत्यावना को संयोजक, एक्सईएन नाहर सिंह को प्रभारी अधिकारी तथा सहायक लेखाधिकारी रमेश यादव को सह प्रभारी, मेले के तहत गरबा आयोजन 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा। अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे गरबा आयोजन स्थल पर माता की मूर्ति स्थापित की जाएगी।

समापन तक शाम को 7 बजे पूजा होगी। इसके लिए पार्षद भारती श्रीवास्तव को संयोजक तथा कर निर्धारक कृष्ण गोपाल माली को प्रभारी बनाया गया है। मेले के दौरान 29 सितंबर को निगम कार्यालय से राम बारात निकलेगी जो विभिन्न मार्गों से होते हुए जवाहर रंगमंच पहुंचेगी।

राम बारात आयोजन के लिए पार्षद कमल बैरवा को संयोजक राजस्व अधिकारी अंकुश अग्रवाल को प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार पटेल मैदान में रावण दहन आयोजन कार्यक्रम के लिए पार्षद नौरत गुर्जर को संयोजक बनाया गया है। एक्सईएन अरविंद यादव को प्रभारी एक्सईएन राजेश शर्मा को सह प्रभारी बनाया गया है। मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन 4 अक्टूबर को सुभाष उद्यान स्थित कुंड में किया जाएगा। इससे पहले सवेरे 9 बजे पूजा के बाद बैंड बाजे के साथ सवारी निकाली जाएगी।