धूमधाम से पेश की चादर
अजमेर| सूफीसाहित्यकार दार्शनिक डॉ. जहूरुल हसन शारिब गुदड़ीशाह बाबा चतुर्थ का दो दिवसीय उर्स सोमवार से शुरू हुआ। अकीदतमंदों ने धूमधाम से चादर पेश की। मंगलवार को उर्स का समापन होगा। गंज स्थित उस्मानी चिल्ले पर सुबह से ही रौनक बनी हुई थी। गुदड़ीशाही खानकाह के इनाम हसन गुदड़ीशाह की अगुवाई में अकीदतमंद शाम 5 बजे धूमधाम से चादर लेकर चिल्ले स्थित मजार पहुंचे। मजार शरीफ पर मखमल की चादर और अकीदत के फूल पेश कर सूबे में अमन खुशहाली के लिए दुआ की गई। अस्र की नमाज के बाद चिल्ले पर हुई महफिल की सदारत इनाम हसन ने की। शाही कव्वाल असरार हुसैन और साथियों ने मनकबत के नजराने पेश किए। मगरिब की नमाज के बाद लंगर का आयोजन हुआ। उर्स का समापन मंगलवार को होगा। कुल की महफिल की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। दोपहर 1 बजे कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन होगा। रात 10 बजे दरगाह ख्वाजा साहब में फातिहा का आयोजन होगा।