बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए 51 हजार
अजमेर| बजरंगगढ़स्थित अंबे माता मंदिर का संचालन करने वाली जय अंबे नव युवक सेवा ट्रस्ट ने जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 51 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की है। सोमवार की सुबह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश टंडन, उपाध्यक्ष करण सिंह आदि ने जिला कलेक्टर भवानी सिंह देथा को सहायता राशि का चेक सौंपा। देथा को माता की चुनरी और तस्वीर भी भेंट की गई।