कत्थक नृत्यांगना दृष्टि राय का सम्मान
अजमेर| रूरलडेवलपमेंट एंड वेलफेयर सोसायटी जयपुर के तत्वावधान में राजस्थान मैराथन एवं भ्रूण हत्या रोकने के लिए समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्था ने 14 सितंबर को जयपुर स्थित महाराणा प्रताप सभागार में विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया। इसमें कत्थक नृत्यांगना दृष्टि राय को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राखी राठौड़ चेयरमैन उद्यान एवं पर्यावरण कमेटी जयपुर नगर निगम, गायक रहमान अली, विष्णु लांबा, अध्यक्ष कल्पतरू संस्थान, सलावत खान, उषा जैन राजस्थानी फिल्म अभिनेत्री सहित गणमान्य मौजूद थे। मुख्य अतिथि सुरेश पाटौदिया थे। अध्यक्षता गलता पीठाधीश्वर आचार्य बालमुकुंदाचार्य महाराज ने की।