पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरप्रसाद मिश्रा \"उवैसी\' का उर्स आज से

हरप्रसाद मिश्रा \"उवैसी\' का उर्स आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| विख्यातसूफी संत बाबा बादामशाह \\\"उवैसी\\\' के खलीफा-ए-खास हज़रत बाबा हरप्रसाद मिश्रा \\\"उवैसी\\\' का छठवां सालाना उर्स मंगलवार से डूमाडा रोड स्थित उवैसिया रूहानी सत्संग आश्रम पर मनाया जाएगा। उर्स में भाग लेने के लिए अकीदतमंदों के आने का सिलसिला सोमवार से शुरू हो गया। उर्स की जानकारी देते हुए आश्रम के अध्यक्ष गुरुदत्त मिश्रा ने बताया कि उर्स का शुभारंभ सुबह मजार शरीफ पर गुलाबजल, चंदन, इत्र से गुसल के साथ होगा तथा 11 बजे मिलाद शरीफ कुरानखानी का आयोजन होगा। दिन में सुमिरन, ध्यान आध्यात्मिक चर्चा और रात्रि को भोजन प्रसादी महफिल का आयोजन किया जाएगा। मिश्रा ने बताया कि बुधवार सेवा, सुमिरन ध्यान, दोपहर में आध्यात्मिक चर्चा भजन आदि होंगे, शाम 5 बजे से चादर का कार्यक्रम वर्तमान गुरु मुनेन्द्रदत्त मिश्रा \\\"उवैसी\\\' के नेतृत्व में प्रारम्भ होगा जिसमें देश के विभिन्न नगरों से आए जायरीन तथा गुरुवर मिश्रा के अनुयायी अपनी मन्नतें मुरादें पूरी होने पर चादरें पेश कर शुक्राना अदा करेंगे। शाम 7 से 9 बजे तक भोजन प्रसादी तथा रात 9 बजे से सुबह 4 बजे तक गुरुवर मुनेन्द्रदत्त मिश्रा \\\"उवैसी\\\' की सदारत में महफिल का आयोजन किया जाएगा जिसमें नगर एवं बाहर से आए अनेक सुप्रसिद्ध कव्वाल हजरत हरप्रसाद मिश्रा की शान में सूफियाना कलाम पेश करेंगे। गुरुवार सुबह रंग, कुल की रस्म एवं प्रसाद वितरण के साथ उर्स का समापन होगा।