पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साहित्य के प्रति समर्पित थे जोशी

साहित्य के प्रति समर्पित थे जोशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयमहाविद्यालय के महाराणा प्रताप सभागार में सोमवार को प्रोफेसर विष्णु अम्बालाल जोशी जन्मशती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कैलाश सोडाणी ने कहा कि भारत में हिन्दी के विकास में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के साथ-साथ हिन्दी फिल्मों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इससे हिन्दी संपर्क की भाषा रहकर संवाद एवं सम्प्रेषण का माध्यम बन गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की प्रगति एवं विकास का माध्यम उसकी मातृभाषा होती है। विश्व के अनेक देश मातृभाषा का उपयोग कर विकसित राष्ट्र के रूप में पनपे हैं।

विशिष्ट अतिथि सरगुजा विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ मधुर मोहन रंगा ने कहा कि हिन्दी भाषा सम्प्रेषण का माध्यम है। भाषा से संस्कृति का पोषण होता है। समाज में होने वाले परिवर्तन का कारण मातृभाषा होती है। इसका उदाहरण भारत का स्वाधीनता संग्राम है। भाषा के एकीकरण से 1905 में हुआ बंगाल विभाजन 1911 में वापस लेना पड़ा था।

राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कल्पना गौड़ ने हिन्दी भाषा के प्रचलन पर बल दिया। हिन्दी विभाग की डॉ. किशनी फुलवानी ने प्रसिद्ध साहित्यकार महादेवी वर्मा पर एक गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रो. भंवरलाल जोशी ने विष्णु अम्बालाल जोशी का परिचय दिया। अंत में राजकीय महाविद्यालय की हिन्दी विभाग की अध्यक्ष डॉ. लिलि गेहानी ने भी विचार प्रकट किए।

साहित्यकारोंका सम्मान

समारोहमें जिले के हिंदी जगत के कथाकारों साहित्यकारों एवं शिक्षा विदों डॉ. बद्री प्रसाद पंचोली, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. कृष्णा शर्मा, डॉ. भंवरलाल जोशी, डॉ. कल्याण सिंह शेखावत, डॉ. नवल किशोर भाभड़ा, भगवती लाल शर्मा, हरिसिंह चौहान तथा शकुंतला का सम्मान किया गया। इस दौरान प्रो. विष्णु अम्बालाल जोशी की स्मृति में सन 2014 में स्नातकोत्तर हिंदी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र शेरसिंह सुराणा को स्वर्ण पदक प्रदान किया। इस अवसर पर विभिन्न कॉलेजों में आयोजित साहित्यिक प्रतियोगिताएं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।

जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर पुस्तिका का विमोचन करते शिक्षाविद।

राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को प्रोफेसर विष्णु अम्बालाल जोशी जन्मशती समारोह के अवसर पर