\"हिंदी भाषा है हमारा स्वाभिमान\'
भारतीयजीवन बीमा निगम के अलवर गेट स्थित मंडल कार्यालय वरिष्ठ मंडल प्रबंधक संजय भार्गव के मुख्य आतिथ्य में हिंदी दिवस आयोजित किया गया। उन्होंने अधिकारी कर्मचारियों को अधिकाधिक हिंदी में कार्य करने की शपथ दिलाई। पखवाड़े के दौरान 17 सितंबर को निबंध प्रतियोगिता, 22 को हिंदी अनुवाद प्रतियोगिता, 24 को कम्प्यूटर पर हिंदी टंकण, 25 को आशुभाषण एवं 27 सितंबर को प्रश्नमंच एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
प्रतियोगिताओंका आयोजन, विजेता पुरस्कृत
पंजाबनेशनल बैंक के सामने आशागंज स्थित हरी सुंदर बालिका उमा विद्यालय में सोमवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में निबंध, टंकण, सुलेख, प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर सेवानिवृत प्रधानाचार्य देवीदास दीवाना मुख्य अतिथि थे। द्रौपदी देवी सांवरमल बालिका उमा विद्यालय में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस राजेंद्र कुमार गांधी ने कहा कि हिंदी का प्रयोग करने में हमें गर्व महसूस करना चाहिए। प्रधानाचार्य रंजना अग्रवाल ने बताया कि लायंस क्लब उमंग ने विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई। जिसमें क्लब अध्यक्ष लायन निरंजन बंसल आैर महेंद्र जैन मित्तल ने हिंदी संबंधी परिचर्चा की और सवाल जबाव किए। प्रतियोगिताओं के निर्णायक दीपमाला तंवर, नीरज पांडे अंकिता सांखला थे। अंत में पहले स्थान पर विजेता रही काजल रविना तेजवानी, दूसरे स्थान पर रहीं प्रांजुल बंदवाल भावना सांखला, तीसरे स्थान पर तरुणा कृतिका को पुरस्कृत किया गया।
भास्कर न्यूज | अजमेर
शहरके कई कार्यालयों और संस्थाओं में हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। इस अवसर पर काम काज में हिंदी अपनाने आह्वान किया गया। फॉयसागर रोड स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के ग्रुप केन्द्र-2 में 1 से 15 सितम्बर तक हिन्दी पखवाड़ा मनाया गया। 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिसमें हिन्दी व्यवहार, हिन्दी कार्यशाला एवं सत्रांत परीक्षा, हिन्दी टिप्पण आलेखन और हिन्दी टंकण प्रतियोगिता आयोजित की गई। समारोह की अध्यक्षता करते हुए रामचन्द्र, उप कमाण्डेंट ने बल के महानिदेशक का राजभाषा संदेश सुनाया और हिन्दी में कामकाज करने का आह्वान किया गया।
सावन सीसै स्कूल में 5 दिवसीय हिंदी सप्ताह के समापन हिंदी कविता पाठ के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय में सप्ताह भर में हिंदी लेखन, हिंदी वाचन, श्रुतिलेख, निबंध प्