- Hindi News
- \"उत्कृष्ट खिलाड़ियों का परिणाम जारी करें\'
\"उत्कृष्ट खिलाड़ियों का परिणाम जारी करें\'
अजमेर | बेरोजगारशारीरिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को आरपीएससी प्रबंधन को ज्ञापन देकर उत्कृष्ट खिलाड़ियों का परिणाम जारी करने की मांग की है।
संघ के संभाग सचिव नरेंद्र कुमार के मुताबिक आरपीएससी ने पीटीआई ग्रेड थर्ड के पदों के आवेदक अभ्यर्थियों से तत्समय विज्ञप्ति जारी कर उत्कृष्ट खिलाड़ी की श्रेणी में आता है, तो उसे अपना रोल नंबर नाम, मेरिट क्रमांक आदि का उल्लेख करते हुए खेल प्रमाण पत्र संलग्न कर 18 अक्टूबर 13 तक जमा कराए थे। यह भी कहा गया था कि इसमें से उत्कृष्ट खिलाड़ी केवल उन्हें ही माना जाएगा जिन्होंने पूर्व नियमानुसार निर्धारित अंतरराष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में मान्यता प्राप्त संघों के माध्यम से व्यक्तिगत या टीम स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो।