पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्मार्ट रूम का उद्घाटन

स्मार्ट रूम का उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | सरगुजाविश्वविद्यालय अंबिकापुर छत्तसीगढ़ के प्रो. मधुर मोहन रंगा ने सोमवार को राजकीय महाविद्यालय के भूगोल विभाग में स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन किया। अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों में इस प्रकार के अभिनव प्रयोग से विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल का विकास होता है। इस मौके पर प्रो. रंगा ने विश्व के बढ़ते तापमान एवं प्रभाव पर अपना एक प्रेजेन्टेशन प्रस्तुत किया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. कल्पना गौड़ महाविद्यालय में बढ़ते शैक्षणिक स्तर एवं गुणवत्ता पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर भूगोल परिषद का गठन किया गया जिसमें स्नातकोत्तर स्तर पर अध्यक्ष नेहा शर्मा, सचिव निधि, उपाध्यक्ष भूमि जनुटिया, सहसचिव रेणुका तथा स्नातक स्तर पर अध्यक्ष अपूर्वा जैन, सचिव रवि बुगालिया तथा उपाध्यक्ष सुनिल सिंह तथा सहसचिव पिंकी कलवानी को श्रेष्ठ अंकों के आधार पर मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय शर्मा ने किया।