- Hindi News
- हाइटेंशन लाइन बिछाने की सीएम एवं ऊर्जा मंत्री को शिकायत
हाइटेंशन लाइन बिछाने की सीएम एवं ऊर्जा मंत्री को शिकायत
अजमेर | पंचशीलइलाके में मकानों के बाहर बिछाई जा रही हाइटेंशन लाइन की शिकायत अब मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा ऊर्जा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर तक पहुंच गई है। कॉलोनी वासियों ने सोमवार को ई-मेल तथा फैक्स के माध्यम से इंजीनियरों तथा संबंधित ठेकेदार की शिकायत की और तत्काल लाइन रोके जाने की मांग की। संबंधित ठेकेदार की ओर से पंचशील 33 केवी सब स्टेशन से लेकर राजीव सर्किल तक करीब 2 किमी लाइन बिछाई जा रही है।
लाइन को कई मकानों के बाहर से ओवर हेड यानी बड़े पोलों से गुजारा जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया है कि एक ओर जहां नाका मदार क्षेत्र में हाइटेंशन लाइन को मकानों के ऊपर से हटाया जा रहा है, वहीं पंचशील कॉलोनी में इसे लगाया जा रहा है। क्षेत्रवासी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में एमडी बी. राणावत को क्षेत्रवासी शिकायत करने के लिए भी पहुंचे, मगर वे मीटिंग में व्यस्त थे। पंचशील हाउसिंग बोर्ड विकास समिति के अध्यक्ष अजय वाजपेयी ने इस बगैर एडीए तथा हाउसिंग बोर्ड की अनुमति से लाइन डालने का भी आरोप लगाया है।
अबतेज हो रहा है काम : आठमहीने पहले क्षेत्रवासियों के विरोध तथा विधायक वासुदेव देवनानी के हस्तक्षेप से रुके इस काम को अब संबंधित इंजीनियर एवं ठेकेदार जल्दी पूरा करने में लगे हैं। रात में भी लाइन डाली जा रही है। उल्लेखनीय है कि डिस्कॉम की आेर से दिए जाने वाले इस कनेक्शन में लाइन तथा पोल का खर्चा संबंधित आवेदन उठा रहा है। डिस्कॉम की ओर से इसका सुपरविजन चार्ज लिया जा रहा है। उक्त कार्य को लेकर पूर्व में भी इंजीनियरों में क्षेत्राधिकार काे लेकर विवाद रहा है।