अजमेर |फिल्म कलाकाररज्जाक खान ने सोमवार शाम को दरगाह जियारत की। उन्होंने गरीब नवाज की मजार पर मखमल की चादर और अकीदत के फूल पेश कर नई फिल्म की कामयाबी की मन्नत मांगी। उन्हें खादिम सैयद अंबर चिश्ती ने जियारत कराई, दस्तारबंदी की और तबर्रुक भेंट किया। उनकी नई फिल्म एक्शन वेक्शन जल्द ही रिलीज होने वाली है।