पूरण कुंड में डाला क्रूड ऑयल
पुष्कर | कस्बेमें बढ़ती मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर पालिका प्रशासन ने अजमेर रोड स्थित गंदे पानी के पूरणकुंड में 20 लीटर क्रूड ऑयल उड़ेला। पालिका के सफाई निरीक्षक फतह सिंह गौड़ ने बताया कि पुष्कर में बारिश बंद होने के साथ ही मौसमी बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इसी के चलते मलेरिया के लार्वा समेत मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर पालिका की ओर से नाले-नालियों की युद्ध स्तर पर सफाई कराकर कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जा रहा है। इसी क्रम में कुंड में ऑयल डाला गया।