पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला ने जहर खाया

महिला ने जहर खाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला ने जहर खाया

अजमेर |आर्थिक तंगीसे परेशान केकड़ी निवासी एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार केकड़ी निवासी बीना (25) प|ी जगदीश ने बताया कि उसका पति जगदीश एटीएम बूथ पर चौकीदारी करता है। कम वेतन के कारण घर चलाने में परेशानी के चलते उसने जहर खा लिया।

छात्रअचेत

अजमेर | जीसीएमें तृतीय वर्ष का छात्र दरगाह क्षेत्र निवासी नूर मोहम्मद (25) पुत्र कुतुबुद्दीन संदिग्ध परिस्थितियों में जहर सेवन से अचेत हो गया। परिजन ने बताया कि घर में चूहे मारने के लिए प्लेट में जहरीला पदार्थ रखा था। रविवार रात को नूर मोहम्मद जल्दबाजी में घर आया और उसने वह लिया। उसे जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सड़कहादसे में युवक की मौत

अजमेर | मांगलियावासपुलिस थाना क्षेत्र में रविवार रात दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में घायल एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एएसआई कानसिंह ने बताया कि मृतक नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के गांव बनेवड़ा निवासी देवाराम (45) पुत्र तेजू है।

हादसेमें बालक घायल

अजमेर | दरगाहपुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह अज्ञात बाइक की चपेट में आने से सात वर्षीय अकीम घायल हो गया। उसे जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालक इलाके में खानाबदोश की तरह रहता है।

हाॅस्टलमें अजगर से अफरा-तफरी

अजमेर | अजमेरके यूजी बॉयज हॉस्टल के मैस में सोमवार रात अजगर निकलने से दहशत फैल गई। करीब साढ़े चार फीट लंबे अजगर को देख छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। छात्रों ने अजगर को काबू करने की कोशिश की, लेकिन उसके हमलावर रुख के कारण डंडे से उसे मार डाला। छात्रों की शिकायत है कि हॉस्टल बिल्डिंग में साफ-सफाई और मरम्मत के अभाव है।

अस्पतालमें तोड़फोड़ का आरोपी पकड़ा

अजमेर | जेएलएनअस्पताल के कार्डियोलोजी विभाग में पिछले दिनों मरीज की मौत के बाद तोड़फोड़ और हंगामा करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी आंतेड़ निवासी बसंत पुत्र प्रभुलाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने इलाज के दौरान पिता की मौत के बाद अस्पताल के कांच और मशीनें तोड़ दी थी।