अजमेर. राजस्थान शिक्षकसंघ सियाराम ने लंबित मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ के निर्देश पर प्रमुख शासन सचिव पवन कुमार गोयल से वार्ता की। इस दौरान कई मांगों पर तो सहमति बन गई लेकिन अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा श्याम एस अग्रवाल को पद से हटाए जाने पर गोयल ने चुप्पी साध ली।
संगठन मंत्री बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि विद्यालयों का समय, एकीकरण, समानीकरण, रिक्त पदों को भरने और अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा अग्रवाल को पद से हटाने की मांग को लेकर वार्ता की गई। जिसमें विद्यालयों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे करने पर सहमति जताते हुए निर्णय शिक्षामंत्री पर छोड़ दिया गया।
एकीकरण पर दिए गए सुझावों पर सहमति नहीं हुई। वार्ता में सियाराम शर्मा, सावित्री शर्मा, जगेश्वर शर्मा रमेश आचार्य मौजूद थे।