महिलाएं पा रही हैं स्वरोजगार प्रशिक्षण
अजमेर|जिले केविभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं और युवतियां स्वरोजगार का प्रशिक्षण पा रही हैं। यह प्रशिक्षण जिला उद्योग केंद्र की ओर से चर्म प्रशिक्षण के तहत दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद ये महिलाएं स्वयं का रोजगार लगाने के काबिल हो सकेंगी। केंद्र के महाप्रबंधक वीके माथुर के निर्देश पर उद्योग प्रसार अधिकारी अख्तर फातिमा इस प्रशिक्षण की निगरानी कर रही हैं। दो महीने का यह प्रशिक्षण वैशाली नगर स्थित अरबन हाट में दिया जा रहा है। इसमें अजमेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही पीसांगन, श्रीनगर, सराधना, लाडपुरा आदि ग्रामीण क्षेत्रों से भी महिलाएं प्रशिक्षण के लिए रही हैं। फैंसी लेदर वुड का यह प्रशिक्षण केंद्र की ओर से एक एनजीओ के माध्यम से दिलाया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रत्येक महिला को एक हजार रुपए मूल्य का टूल किट और एक हजार रुपए स्टाइपेंड के रूप में दिए जाएंगे।