- Hindi News
- कृषि पर्यवेक्षकों ने मांगा बहुआयामी भत्ता
कृषि पर्यवेक्षकों ने मांगा बहुआयामी भत्ता
अजमेर|कृषि विभागीयसमन्वय समिति ने मुख्यमंत्री से कृषि पर्यवेक्षकों को बहुआयामी भत्ता राशि बढ़ाकर देने की मांग की है। समिति के जिलाध्यक्ष क्रांति कुमार शर्मा के अनुसार पत्र में कहा गया है कि पंचायत राज में ग्राम सेवकों, पदेन सचिवों तथा राजस्व विभाग के पटवारियों को बहुआयामी भत्ता एक हजार प्रतिमाह अतिरिक्त कार्य भत्ता 15 सौ रुपए दिया जा रहा है। कृषि पर्यवेक्षक भी इन्हीं के समान ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। एक पर्यवेक्षक के पास दो से तीन ग्राम पंचायतों का कार्यभार हैं।