पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"राजस्व रिकॉर्ड अपडेट करने के काम में तेजी लाएं\'

\"राजस्व रिकॉर्ड अपडेट करने के काम में तेजी लाएं\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|राजस्व मंडलअध्यक्ष नीलिमा जौहरी ने अजमेर, भीलवाड़ा एवं टोंक जिले के कलेक्टरों एवं राजस्व से जुड़े अधिकारियों को राजस्व रिकॉर्ड अद्यतन करने, ऑनलाइन तहसीलों एवं जमाबंदियों के कार्याें में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। राजस्व मंडल अध्यक्ष नीलिमा जौहरी ने सोमवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय में नेशनल लैंड रिकॉर्ड मॉडरेशन प्रोग्राम के क्रियान्वयन से संबंधित बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजस्व रिकॉर्ड को अद्यतन करना तथा जमाबंदी सहित तहसीलों के अन्य कार्य ऑनलाइन करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। यह काम आम जनता के हितों से जुड़ा है राजस्व से जुड़े अधिकारी संवेदनशील होकर कार्य का निस्तारण करें।

उन्होंने अजमेर, भीलवाड़ा एवं टोंक जिलों में नेशनल लैंड रिकॉर्ड मॉडरेशन प्रोग्राम के क्रियान्वयन से संबंधित कामों में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इन जिलों में ऑनलाइन तहसीलों, मॉडर्न रिकॉर्ड रूम निर्माण, रिकॉर्ड रूम में काम्पैक्टर स्थापना, स्केनिंग कार्य, हार्डवेयर सहित अन्य कामकाज की प्रगति की जानकारी ली। जौहरी ने जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए कि इन कामों को त्वरित गति से निस्तारित करें। उन्होंने जिला कलेक्टरों, राजस्व मण्डल के अधिकारियों, पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के अधिकारियों तथा राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों से तहसील स्तर पर योजना क्रियान्वयन के विभिन्न बिन्दुओं पर भी चर्चा की। बैठक में अजमेर जिला कलेक्टर भवानी सिंह देथा, टोंक कलेक्टर टीना कुमार एवं भीलवाड़ा कलेक्टर गिरीराज वर्मा ने रिपोर्ट पेश की। बैठक में पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के महानिरीक्षक एलएन सोनी, राजस्व मंडल की निबंधक स्नेहलता पंवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।