- Hindi News
- जिला उद्योग केंद्र में ऑनलाइन होंगे आवेदन
जिला उद्योग केंद्र में ऑनलाइन होंगे आवेदन
अजमेर|अजमेर समेतप्रदेश के सभी जिला उद्योग केंद्रों में भी ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत शीघ्र होने जा रही हैं। ये सभी केंद्र नेशनल पोर्टल से कनेक्ट होंगे। अजमेर में एक हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप ही यह कवायद की जा रही है। भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की ओर से हाल ही में लॉन्च किए गए नेशनल पोर्टल से राजस्थान समेत पूरे देश के उद्योग केंद्रों को जोड़ा जा रहा है।