राणावत आज गगवाना में करेंगे सुनवाई
अजमेर| डिस्कॉमके एमडी बी. राणावत मंगलवार को गगवाना में 33 केवी सब स्टेशन पर विद्युत चौपाल में जनसुनवाई करेंगे। चौपाल में विधायक, प्रधान एवं संबंधित जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे। शिकायतों का पंजीयन कर समयबद्धता से निस्तारण भी किया जाएगा। एसई अजमेर शहर एसएस मीना ने बताया कि मंगलवार शहर वृत्त के मदार सब डिवीजन की विद्युत चौपाल 33 केवी सब स्टेशन गगवाना पर लगेगी जबकि पुष्कर की सब स्टेशन पीसांगन पर तथा सराधना सब डिवीजन की चौपाल 33 केवी सब-स्टेशन राजगढ़ पर आयोजित होगी।