पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़कों की खुदाई से पूर्व अनुमति जरूरी: देथा

सड़कों की खुदाई से पूर्व अनुमति जरूरी: देथा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. कलेक्टर भवानी सिंह देथा ने कहा कि सड़कों की बेतरतीब खुदाई रोड कटिंग के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है और आमजन को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। साप्ताहिक बैठक तय किया गया कि अनुमति मिलने के बाद ही अब रोड कटिंग निर्धारित मापदंडों के अनुरूप की जा सकेगी।

देथा सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में पानी, बिजली, मौसमी बीमारियों, पेयजल एवं अकाल राहत कार्यों संबंधी साप्ताहिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी विभाग निजी कंपनियों द्वारा की जाने वाली रोड कटिंग से शहर का सौंदर्य प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
सड़कों की खुदाई रोड कटिंग के संबंध में निर्धारित मापदंडों की अनदेखी के साथ खुदाई के बाद समतलीकरण का कार्य भी कई बार अधूरा छोड़ दिया जाता है। जिससे आमजन को काफी असुविधा उठानी पड़ती है। देथा ने कहा कि सड़कों की खुदाई के दौरान उसकी वीडियोग्राफी करवाई जानी चाहिए।

अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़कों की खुदाई से पूर्व प्रत्येक सोमवार को आयोजित साप्ताहिक बैठक में उनकी अध्यक्षता में बनी कमेटी के समक्ष रूट प्लान, सड़कों की खुदाई के लिए प्रयुक्त उपकरण, पुन: मरम्मत की योजना संबंधी रिपोर्ट अनुमति के लिए प्रस्तुत करनी होगी। रिपोर्ट को स्वीकृति मिलने के बाद ही सड़कों की खुदाई की जा सकेगी।

विभागों को दिए निर्देश :
देथा ने जिले में टैंकर से पेयजल परिवहन वर्षा के दौरान पानी के क्लोरिनेशन की जानकारी ली। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पर्याप्त वर्षा के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में टैंकर द्वारा पेयजल परिवहन बंद कर दिया गया है। शहरी क्षेत्र में 24 टैंकर के माध्यम से पेयजल का परिवहन किया जा रहा है।
शहरी क्षेत्र में 18 हैंडपंप की मरम्मत की गई है एवं पेयजल की टंकियों की नियमित सफाई की जा रही है। देथा ने अवैध कनेक्शनों पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए। देथा ने मौसमी बीमारियों, दवाओं के स्टॉक आदि की चिकित्सा अधिकारियों से जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा अधिकारी अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी में निशुल्क दवाओं का स्टॉक सुनिश्चित करें। उन्होंने जेएलएन अस्पताल में फार्मासिस्ट की कमी को शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल रिटायर्ड डाॅक्टर्स कर्मचारियों की सेवाएं लेने के संबंध कार्ययोजना तैयार कर समस्याओं का