प्रिंसिपल को बर्खास्त करने की मांग
अजमेर | सेंटएंसलम स्कूल में पिछले दिनों एक छात्र के साथ हुई मारपीट के मामले में यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई पदाधिकारियों ने सोमवार को बिशप को ज्ञापन सौंपकर प्रिंसिपल को बर्खास्त करने की मांग की है। संगठन पदाधिकारियों का आरोप है कि मारपीट में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे जयपुर रेफर करना पड़ा। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव नरेश सारवान और पवन ओड ने बताया कि प्रिंसिपल आए दिन छात्रों, अभिभावकों, कर्मचारियों को परेशान करते हैं।
अभिभावकोंने जताई नाराजगी : मारपीटके मामले में स्कूल प्रशासन ने जो तर्क दिए हैं उनसे अभिभावकों ने नाराजगी जताई है। मारपीट के शिकार छात्र अभिषेक के पिता पी साइमन ने बताया कि जो बीमारियां स्कूल द्वारा बताई जा रही हैं वह झूठी हैं। मामले में लीपापोती की जा रही है।