पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 90 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले केंद्र

90 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले केंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
80 प्रतिशत से अधिक अधिक वोटिंग

74 मतदान केंद्रों पर गिरे 70-80 प्रतिशत के बीच वोट

ज्यादा मतदान वाले बूथों पर गुर्जर रहे जाटों से आगे

85 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

नसीराबादविधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में बूथवार मतदान के आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि जाटों की तुलना में गुर्जरों ने भारी मतदान किया है। जाट और गुर्जर बाहुल्य 37 मतदान केंद्रों का आकलन करने पर जो तस्वीर सामने आई उससे कांग्रेसी खुश हैं। ये वो बूथ हैं, जहां 80 से 97.48 प्रतिशत तक मतदान हुआ। इनमें 23 केंद्र ऐसे हैं जो गुर्जर बाहुल्य हैं। एक मतदान केंद्र मुस्लिम बाहुल्य भी है। 13 मतदान केंद्र जाट और रावत-राजपूत बाहुल्य है। भाजपाई इस बात से खुश हैं कि भारी मतदान हुआ है और जब कभी भी ज्यादा मतदान होता है उसका सीधा लाभ भाजपा को ही मिलता रहा है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी 212 मतदान केंद्रों पर हुए मतदान के आंकड़ें जारी कर दिए हैं। इनमें 11 बूथ ऐसे हैं जहां पर 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। सर्वाधिक 97.48 प्रतिशत मतदान गुर्जर बाहुल्य राप्रावि कल्याणीपुरा में हुआ जहां 476 में से 464 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन 11 केंद्रों में भी 9 मतदान केंद्र गुर्जर बाहुल्य है, एक जाट बाहुल्य और एक रावत बाहुल्य है। इस विधानसभा क्षेत्र में जाट, राजपूत और रावत भाजपा के साथ माने जा रहे हैं। जिन केंद्रों पर 85 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ उनकी संख्या 9 है। इनमें भी 6 केंद्र गुर्जर बाहुल्य है, दो जाट और एक रावत बाहुल्य है। जिन केंद्रों पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, ऐसे केंद्रों की संख्या 17 है। इनमें 8 गुर्जर बाहुल्य, 3 जाट, 5 केंद्र रावत-राजपूत बाहुल्य है। एक केंद्र मुस्लिम बाहुल्य भी है।

सबसे कम वोट गिरे

सबसे कम मतदान नेताजी स्कूल के कमरा नंबर 3 में स्थित बूथ पर 30.17 प्रतिशत हुआ। बुधवाड़ा गांव के रामावि स्थित एक मतदान केंद्र पर 45.81 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 1157 में से मात्र 530 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बुधवाड़ा पीसांगन पंचायत समिति का गांव है।

केरिया खुर्द 84.48

धोला दांता 84.44

कानाखेड़ी 84.35

सरसड़ी 83.88

सूरजपुरा 83.77

बाड़ा 83.13

पचमता 82.99

रसूलपुरा 82.95

पाबूथान 82.78

नया गांव 82.54

ब्रिकच्यावास 82.17

चांदसेन 81.82