पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्व मंडल में आज से लगेंगी अदालतें

राजस्व मंडल में आज से लगेंगी अदालतें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| न्यायिकप्रशासन से वार्ता के बाद प्रदेश में वकीलों की हड़ताल स्थगित हो गई है। इसी कड़ी में अजमेर में भी वकीलों ने हड़ताल स्थगित करने का निर्णय किया है। राजस्व मंडल में सोमवार से कामकाज सुचारू हो जाएगा। इधर जिला न्यायालय में बार एसोसिएशन की साधारण सभा में निर्णय लिया जाएगा।

रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोहन पाल सिंह चौधरी ने बताया कि ऑल राजस्थान संघर्ष समिति की घोषणा के अनुसरण में राजस्व मंडल सहित अधीनस्थ राजस्व अदालतों में सोमवार से सुनवाई सुचारू की जाएगी। वहीं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय त्रिपाठी का कहना है कि न्यायिक कार्य बहिष्कार का निर्णय बार की साधारण सभा में लिया गया था ऐसे में साधारण सभा ही तय करेगी कि अागे क्या कार्रवाई करनी चाहिए। त्रिपाठी ने बताया कि जयपुर में न्यायिक प्रशासन से हुए समझौते आंदोलन स्थगित करने सहित पांच मांगों को लेकर बनी सहमति के बाबत साधारण सभा को जानकारी दी जाएगी और सर्वसम्मति से निर्णय लेंगे।

वकीलों का हड़ताल स्थगित करना दुर्भाग्यपूर्ण

जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश टंडन ने 68 दिन चली हड़ताल के बाद बिना किसी निष्कर्ष के चंद लोगों द्वारा हड़ताल को स्थगित करने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण ठहराते हुए वकीलों के इतिहास में इसे काला दिन बताया है। टंडन का कहना है कि जिन मांगों पर हड़ताल के 8 वें दिन ही न्यायिक प्रशासन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए हड़ताल तोड़ने को कहा था तब इसे क्यों नहीं माना गया। प्रदेश के वकीलों और आमजन को किस वजह से इतने दिनों तक हड़ताल में झोंका गया। इस पूरे प्रकरण को लेकर जो लोग लगातार हड़ताल को हवा दे रहे थे अब उन्हीं ने बिना दूसरे लोगों से पूछे हड़ताल स्थगित करने का फैसला कैसे कर लिया। इन सब बातों पर विचार होना चाहिए।