- Hindi News
- आधे अभ्यर्थी भी नहीं बैठे कृषि विभाग की परीक्षा में
आधे अभ्यर्थी भी नहीं बैठे कृषि विभाग की परीक्षा में
आरपीएससी
अजमेर| आरपीएससीद्वारा रविवार को आयोजित कृषि अनुसंधान सहायक कृषि अनुसंधान पदों के लिए हुई परीक्षाओं में आधे अभ्यर्थी भी नहीं बैठे। दोनों परीक्षाओं में उपस्थिति का प्रतिशत क्रमश: 49.52 और 48.56 फीसदी रहा।
कृषि विभाग में कुल 57 पदों के लिए परीक्षा हुई। पहली पारी में कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि रसायन विज्ञान) (कृषि विभाग) संवीक्षा परीक्षा हुई। कृषि अनुसंधान अधिकारी के 23 पदों के लिए हुई इस परीक्षा में कुल 1 हजार 486 में से मात्र 736 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का प्रतिशत 49.52 रहा। इधर, दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि रसायन विज्ञान) (कृषि विभाग) संवीक्षा परीक्षा 2011 हुई। 34 पदों के लिए हुई परीक्षा में 1 हजार 361 अभ्यर्थियों में से केवल 661 ही अभ्यर्थी पहुंचे।