पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कॉडा प्रोजेक्ट दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश

स्कॉडा प्रोजेक्ट दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिस्कॉम

अजमेर| डिस्कॉमएमडी बी. राणावत ने शहर के बिजली सिस्टम को सेंट्रलाइज करने के लिए चल रहे स्कॉडा प्रोजेक्ट को दिसंबर महीने तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। राणावत से रविवार को प्रोजेक्ट से जुड़े इंजीनियरों तथा फर्म संचालकों की बैठक लेकर कार्य की प्रगति को जांचा।

यह कार्य अगस्त माह तक पूरा होना था, अभी तक चल रहा है। इसके तहत शहर के 18 सब डिवीजनों की बिजली व्यवस्था एक ही जगह से, यानी मदार स्थित मुख्यालय से संचालित होनी है। एमडी ने संबंधित इंजीनियरों एवं फर्म के प्रतिनिधियों को हर हाल में दिसंबर महीने तक इस कार्य काे पूरा कर शहर के बिजली संचालन की प्रक्रिया को आधुनिकतम तकनीक से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। बैठक में चीफ इंजीनियर आईटी डीके शर्मा, मोहम्मद सलीम, एचटीएम विंग के एक्सईएन एनके भटनागर आिद मौजूद थे।