उमस ने किया बेहाल
अजमेर| रविवारको शहवासियों को उमस ने बेहाल कर दिया। पूरे दिन धूप खिली रही और लोग गर्मी से परेशान होते रहे। दिन में कुछ देर के लिए हल्के बादल छाए। सूर्यास्त तक मौसम में उमस का जोर रहा। शाम को मौसम में ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 31.8 तथा न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा।