लावारिस युवती ने दम तोड़ा
रेलवे स्टेशन पर पिछले दिनों लावारिस हालत में मिली युवती ने इलाज के दौरान अपना घर में दम तोड़ दिया। जीआरपी ने लावारिस युवकी का शव पोस्टमार्टम आैर शिनाख्त के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के चीरघर में रखवाया है। मृतका का नाम गीता बताया जा रहा है। उसके शरीर का रंग सांवला है आैर चेहरा गोल है। युवती की उम्र करीब 35 वर्ष है आैर कद पांच फीट है। उसके पास से जमा तलाशी में उसके पास कुछ नहीं मिला।