हाइटेंशन लाइन का विरोध
एकबड़े मॉल को कनेक्शन देने के लिए खींची जा रही हाइटेंशन लाइन का रविवार को पंचशील के क्षेत्रवासियों ने विरोध किया है। उक्त कनेक्शन के लिए डाली जा रही लाइन पंचशील के कई मकानों के बाहर से होकर गुजर रही है। इस कारण क्षेत्रवासी इसका विरोध कर रहे हैं। करीब 8 महीने पूर्व भी यह काम किया जा रहा था। विरोध करने पर संबंधित ठेकेदार के कर्मचारियों ने क्षेत्रवासियों से अभद्रता भी कर दी थी। विधायक वासुदेव देवनानी के दखल के बाद से यह काम बंद पड़ा था। डिस्काॅम के इंजीनियरों ने देवनानी को संबंधित क्षेत्र का दौरा करवाकर स्थिति की जानकारी भी दी थी। देवनानी ने आमजन की सुरक्षा का ख्याल रखने की बात कही थी। लाइन पंचशील जीएसएस से लेकर राजीव सर्किल तक करीब 2 किमी डाली जा रही है। रविवार शाम क्षेत्रवासियों ने विरोध दर्ज करवाते हुए संबंधित इंजीनियरों से काम रुकवाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि उक्त बड़े कनेक्शन का मसला डिस्कॉम में पूर्व में विवादों में रह चुका है। 33 केवी लाइन खींचने का कार्य एचटीम का है, जो ओएंडएम के इंजीनियर पूरा कर रहे हैं। लाइन करीब 8 महीने से अधूरी पड़ी हैं।
^जिनलोगों के घरों के गेट के बाहर खंभा रहा है, उसे आगे लगाया जाएगा। क्षेत्रवासी किसी भी तरह से प्रभावित या परेशान नहीं हो। इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।\\\' वीडीजांगिड़, जेईएन,सब डिवीजन-5