पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड बॉय की सतर्कता से टली अस्पताल में चोरी

वार्ड बॉय की सतर्कता से टली अस्पताल में चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| जेएलएनअस्पताल में वार्ड बॉय की सतर्कता से चोरी की वारदात होने से बच गई। शनिवार रात तीन बजे सीटी स्कैन रूम में चोरी की वारदात का प्रयास कर रहे तीन युवकों में से एक को वार्ड बॉय ने पकड़कर शोर मचा दिया। बाकी दो युवकों ने वार्ड बॉय पर पीछे से रॉड से हमलाकर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद तीनों चोर मौके से भाग निकले। वार्ड बॉय के सिर में चोट लगी है। पुलिस के मुताबिक वार्ड बॉय रवि ने बताया कि वह रात तीन बजे के करीब सीटी स्कैन रूम के बाहर से वार्ड में जा रहा था। इसी दौरान खड़खड़ाहट की आवाज सुनाई दी। उसने रूम की आेर देखा तो तीन युवक ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। उसने शोर-शराबा कर एक युवक को पकड़ लिया। उस समय बाकी दो युवक वहां से भाग गए। एक युवक को पकड़कर पुलिस चौकी की आेर लाते समय शेष दो युवकों ने पीछे से आकर लोहे की रॉड सिर में मार दी। वारदात में उसके सिर में गंभीर चोट लगी। मौके का फायदा उठाकर तीनों युवक रफूचक्कर हो गए। तीनों शातिरों का कोई सुराग नहीं लगा है।