लव जेहाद के दूरगामी परिणाम घातक होंगे
भास्कर न्यूज | अजमेर
भाजपाके राष्ट्रीय महामंत्री आैर आगरा से सांसद रामशंकर ने कहा कि लव जेहाद को लेकर यूपी में हालात अच्छे नहीं हैं। लव जेहाद के यथार्थ में जाकर इसकी चर्चा करना आवश्यक है, इसके दूरगामी परिणाम देश के लिए घातक साबित होंगे। इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए। हम कोई नफरत या घृणा नहीं फैला रहे हैं, बल्कि देशहित के लिए सच्चाई बता रहे हैं। यह बात सांसद रामशंकर ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कही। वे रविवार को निजी यात्रा पर अजमेर पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि यूपी में 11 सीटों के लिए हुए उपचुनावों में मोदी लहर के चलते सर्वाधिक सीटें भाजपा जीतेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौ दिनों में देश के लिए जो काम करके दिखाए वो कांग्रेस सरकार अपने पूरे शासनकाल में नहीं कर सकी। सबका साथ, सबका विकास की मानसिकता के साथ मोदी देशभर में अच्छे काम कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर की तबाही में व्यवस्थाओं को सुधारने में मोदी ने जो ठोस कदम उठाए हैं वो देश के लिए ऐतिहासिक हैं। जनधन योजना, रक्षा, कृषि, बीमा, देश की नीतियां बनाने सहित अन्य सभी क्षेत्रों में बेहतर से बेहतर काम हो रहे हैं। मोदी दुनिया के कल्याण की सोच रखते हैं। इसका ताजा उदाहरण जापान यात्रा है। नेपाल के लिए भी मोदी की यात्रा विश्वकल्याण का अनुकरणीय उदाहरण है। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा विधायक अनिता भदेल, शहर अध्यक्ष अरविंद यादव, पूर्व सांसद रासासिंह रावत, धर्मेश जैन, संपत सांखला, अमित जैन सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।
एनडीएको छोड़ सभी दल सांप्रदायिक रामशंकरने कहा एनडीए को छोड़कर बाकी दलों की कार्यशैली सांप्रदायिक है। मोदी ने देश की गरिमा को शिखर तक पहुंचाकर आदर्श स्थापित किया है।
यूपीमें खुलेआम धंाधली रामशंकरने यूपी उपचुनाव को लेकर पूछे सवाल में कहा कि यूपी सरकार खुलेआम धांधली कर रही है। वहां बूथ कैप्चरिंग की गई है। पूरी सरकार उपचुनावों को लेकर केंद्रित है। सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है। इसके बावजूद यूपी में मोदी लहर के चलते 11 सीटों में से सर्वाधिक सीटें भाजपा के पाले में होंगी।