पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भजन संध्या में भक्त भावविभोर

भजन संध्या में भक्त भावविभोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| बाबाजीधड़ा पंचायत पार्श्वनाथ कॉलोनी, दौलत बाग के तत्वावधान में भजन संध्या वार्षिक कलशाभिषेक रविवार को धूमधाम से संपन्न हुए। वार्षिक कलशाभिषेक के पूर्व शनिवार को एक शाम भगवान महावीर के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें संदीप बोहरा ने त्रिशला नंदन नाम कहाया..., मांग लूंगा मैं प्रभु महावीर से..., पूजा मैंने भावों में प्रभु तुझे यहां... आदि भजनों से कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। संदीप बोहरा ने विद्यासागर नाम हमें प्राणों से भी प्यारा है...भजनों से सराबोर कर दिया। इससे पहले महाआरती सुनील सेठी, चित्र अनावरण अरुण सेठी, दीप प्रज्ज्वलन विनय कासलीवाल ने किया। इसमें पुण्यार्जक विशाल बड़जात्या रहे। भजन संध्या एवं कलशाभिषेक कार्यक्रम में प्रकाश पाटनी, अनिल गदिया, कमल गंगवाल, कमल पाटनी, प्रदीप पाटनी, अतुल ने सहयोग दिया।

भजन संध्या में प्रस्तुति देते बोहरा।