पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"गुरु के प्रति हों समर्पित\'

\"गुरु के प्रति हों समर्पित\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महावीरदिगंबर जैसवाल जैन मंदिर जाटियावास मदार गेट में वसुनंदी महाराज ने धर्म सभा में कहा कि अंधकार से प्रकाश की ओर जाने वालों को गुरु का माध्यम प्रकाश बनता है। गुरु वह है जो मील के पत्थर के समान शिष्यों को मार्ग बताते हैं।

सूचना पट्ट की तरह प्रतिपल शिष्यों को अच्छी-अच्छी सूचनाएं देकर संकेत करते रहते हैं। जो गुरु के प्रति जो समर्पित हो जाते हैं, वे जीवन में एक ऐसा प्रकाश पा लेते हैं जो कभी भी पथ से भटका नहीं सकता। विनीत कुमार जैन ने बताया कि रविवार सुबह महाराज केसरगंज जैन मंदिर से विहार कर जाटियावास जैन मंदिर मदार गेट पहुंचे जहां आचार्य विमल सागर महाराज का पावन जन्म शताब्दी महोत्सव वर्ष का शुभारंभ महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया।

कलशाभिषेक

श्रीपार्श्वनाथ दिगंबर जैन जिनालय शांतिपुरा आनंद नगर में श्रीजी कलशाभिषेक समारोह मुनि पायसागर महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित किया गया। मंदिर समिति के निर्मल गंगवाल एवं युवा नेता कमल गंगवाल ने बताया कि रविवार को भक्ति संगीत का आयोजन किया गया। जिसमें दिगंबर जैन संगीत मंडल ने भक्ति संगीत पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसी प्रकार सोमवार को महाराज के प्रवचनों के बाद पूजन शाम 4.30 बजे श्रीजी का कलशाभिषेक होगा।

प्रेक्षाध्यानयोग शिविर

जैनश्वेतांबर तेरापंथ सभा सुंदर विलास में पांच दिवसीय प्रेक्षाध्यान योग शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुनि रमेश कुमार ने कहा कि प्रेक्षाध्यान एक आध्यात्मिक और वैज्ञानिक साधना पद्धति है। इसकी साधना से शारीरिक, मानसिक भावनात्मक विकास होता है। सभा मंत्री लाभचंद श्रीश्रीमाल ने बताया कि सभा द्वारा आयोजित शिविर का शुभारंभ प्रेक्षा गीत से हुआ।

242 बकरों को अभयदान

दुनिया में सब विवेक-अविवेक का खेल

जाटियावास में धर्म सभा को संबोधित करते जैन संत वसुनंदी महाराज।

जाटियावास स्थित जैन मंदिर में रविवार को एेलाचार्य वसुनंदी महाराज की धर्म सभा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।