अजमेर|दरगाह थानापुलिस ने ताश पत्ती से जुआ खेलते रामगंज निवासी गौतम दास आैर लाखन कोटड़ी निवासी रामगोपाल को गिरफ्तार किया है। दोनों ममैयों के चौक में जुआ खेल रहे थे। मौके से 1140 रुपए आैर ताश की गड्डी बरामद की गई। पुलिस ने जुआ एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।