- Hindi News
- पुलिस सुरक्षा में हुआ \"आप\' का कार्यकर्ता सम्मेलन
पुलिस सुरक्षा में हुआ \"आप\' का कार्यकर्ता सम्मेलन
आमआदमी पार्टी के मिशन विस्तार कार्यक्रम के तहत रविवार को इंडोर स्टेडियम में पुलिस सुरक्षा के बीच कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। आप कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की आशंका के चलते एसपी से शिकायत की थी। पुलिस अधीक्षक के आदेशों पर सम्मेलन के दौरान पुलिस जाप्ता तैनात किया गया।
आप के सदस्य राजेश कुमार राजोरिया ने बताया कि मिशन विस्तार के तहत देशभर में कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अजमेर में यह पहला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आप लोकायुक्त पूनमचंद त्यागी आैर लीगल कमेटी के सचिव संजय त्यागी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी की आगामी रणनीति की जानकारी दी। सम्मेलन में अजमेर शहर, सरवाड़, किशनगढ़, नसीराबाद आैर विजयनगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
माहौलखराब होने की थी आशंका: राजौरियाने बताया कि पिछले दिनों पार्टी हेल्पलाइन नंबर पर एक महिला ने फोन करके अभद्रता की थी। उक्त महिला पूर्व में पार्टी सदस्य रह चुकी है। इस घटना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को आशंका थी कि कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ सकते हैं। इसी आशंका के चलते प्रदेश कार्यकारिणी के दिशा-निर्देश पर एसपी से शिकायत की गई थी। एसपी के आदेशों पर कार्यकर्ता सम्मेलन में कोतवाली थाना पुलिस का जाप्ता तैनात किया गया। पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। सम्मेलन में देवेंद्र सक्सेना, गौरव उपमन्यु, जयश्री शर्मा, निलेश, गुलाबचंद, राधावल्लभ महेश्वरी, मुकुल शेखावत सहित अन्य मौजूद थे।
आप पार्टी के सम्मेलन के दौरान इंडोर स्टेडियम में हंगामा करती पार्टी कार्यकर्ता।