पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने साकार की कल्पनाएं

बच्चों ने साकार की कल्पनाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| उत्तरपश्चिम रेल अभियंता संघ के तत्वावधान में चल रहे इंजीनियर सप्ताह के दौरान रविवार को ड्रांइग पेंटिंग प्रतियोगिता में 100 से अधिक बच्चों ने कल्पनाओं को कागज पर उकेरा। सप्ताह के तहत सोमवार को सांस्कृतिक संध्या होगीा।

अखिल भारतीय रेल अभियंता महासंघ के राष्ट्रीय संगठन सचिव जीआर पन्नू के अनुसार सप्ताह के दौरान रविवार को आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों को अपने मन के अनुसार चित्र बनाने को कहा था। प्रतियोगिता में चार दल बनाए गए थे। इनमें लड़कों के ग्रुप में नीरज गुप्ता, मनुपाल गोदारा, देव पांडे तथा आशीष गौतम प्रथम, र|ेश, केशव, क्षमन प्रताप एवं दिव्य द्वितीय, प्रसून, कार्तिक, देवेश तथा सौरभ तृतीय कनक अथर्व को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

इसी प्रकार लड़कियों के ग्रुप में श्रेया, गौरांशी, हिमांशी सोमा नेहा प्रथम, प्रियल, प्रियांशी, राशि, नेहा दूसरे, आहना, कनन, आकांक्षा हीना तृतीय अविका, दृष्टि, हर्षिता, कृति सिमरन कौर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में एसएल आर्टिस्ट के शम्मी भाटी, विवेक विश्वकर्मा राहुल शामिल थे। कार्यक्रम संयोजक बीएल मेवाड़ा राजीव चौधरी थे।