पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगत को किया निहाल

संगत को किया निहाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| श्रीगुरु तेगबहादुर सत्संग सभा धौलाभाटा के तत्वावधान में 12 से 14 सितंबर तक महान गुरमत समागम का आयोजन किया गया। सभा सचिव त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने बताया कि मार्टिण्डल ब्रिज के नजदीक सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में संपन्न कार्यक्रम में में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। कीर्तन दरबार में हरमंदिर साहिब अमृतसर से सिंह साहिब ज्ञानी जसविंदर सिंह हजूरी, रागी भाई कमलजीत सिंह, हजूरी रागी भाई जगतार सिंह, भाई गगनदीप सिंह लुधियाना वाले कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। चारों दीवान के बाद गुरु महाराज का अटूट लंगर बांटा गया। रविवार को विशेष दीवान सजाया गया।

महान गुरमत समागम में संगत को निहाल करते रागी जत्थे के सदस्य।