पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्कृत शिक्षक संघ का सम्मेलन 27 को

संस्कृत शिक्षक संघ का सम्मेलन 27 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानसंस्कृत शिक्षा विभागीय शिक्षक संघ का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 27 सितंबर को पुष्कर में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को स्थानीय अजनेश्वर राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में प्राचार्य महेश कुमार खोरवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई।

इसमें सम्मेलन की तैयारियों व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। जिला महामंत्री रवि गौतम ने प्राचार्य खोरवाल को संयोजक तथा लक्ष्मीनारायण शर्मा को उप संयोजक नियुक्त किया। इसके अलावा बैठक में क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त किए गए। जिसमें किशनगढ़ में गोपाल दत्त शर्मा, नसीराबाद में राकेश वैष्णव, अजमेर में शिवनारायण शर्मा, सावर में रमेश पारीक, पुष्कर में विष्णु कुमार शर्मा एवं रीना चौधरी, ब्यावर में दिनेश बांगड़, सरवाड़-केकड़ी में अंशुल शर्मा, बिजयनगर में महावीरप्रसाद शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। बैठक में जिलाध्यक्ष अमिताभ सनाढ्य, रामेश्वर सिंह देवड़ा, कोषाध्यक्ष भागचंद शर्मा, अंशुल शर्मा, महावीर प्रसाद शर्मा, जीवनराम बैरवा सहित सभी जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।