पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उर्स आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूमधाम से चादर पेश करेंगे अकीदतमंद

भास्करन्यूज|अजमेर

सूफीसाहित्यकार दार्शनिक डॉ. जहूरुल हसन शारिब गुदड़ीशाह बाबा चतुर्थ का दो दिवसीय उर्स सोमवार से शुरू होगा। सूफियाना कलाम के बीच धूमधाम से चादर पेश की जाएगी। गुदड़ीशाही खानकाह के मैनेजर अख्तर अली के मुताबिक दो दिवसीय उर्स का आयोजन गंज स्थित उस्मानी चिल्ले पर किया जाएगा। साेमवार को शाम 5 बजे चादर पेश की जाएगी।

दरगाह की शाही कव्वाल चौकी के कव्वाल सूफियाना कलाम पेश करेंगे। महफिल की सदारत इनाम हसन गुदड़ीशाह बाबा पंचम करेंगे। महफिल के उपरांत शाम 7 बजे से लंगर का आयोजन होगा। उर्स का समापन मंगलवार को होगा। कुल की महफिल की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। दोपहर 1 बजे कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन होगा। इधर रात 10 बजे दरगाह ख्वाजा साहब में फातिहा का आयोजन होगा। डॉ. शारिब ने सूफी मत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की जीवनी पर अनेकों पुस्तकें लिखी हैं। विभिन्न भाषाओं में ये पुस्तकें अनुदित हो चुकी हैं। ये पुस्तकें सूफी मत के प्रचार प्रसार में अहम रोल निभा रही हैं।