पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेगल औद्योगिक क्षेत्र में दिन में भी जल रहती हैं स्ट्रीट लाइट

गेगल औद्योगिक क्षेत्र में दिन में भी जल रहती हैं स्ट्रीट लाइट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गेगलऔद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी इन दिनों अलग किस्म की परेशानी के शिकार हैं। औद्योगिक क्षेत्र में रात में अंधेरा रहता है और दिन में स्ट्रीट लाइटें रोशन रहती हैं। रीको प्रबंधन को इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।

गेगल औद्योगिक क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग से सटा हुआ है। विभिन्न लघु औद्योगिक इकाइयां यहां संचालित हैं। उद्यमियों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न गलियों में लगी लाइटें रात में बंद रहती हैं।

कुछ लाइटें ऐसी हैं, जो 24 घंटे ही जलती हैं। कई गलियों में अंधेरा रहने से उद्यमियों को चोरी का अंदेशा बना रहता है। अजमेर जिला लघु उद्योग संघ के उपाध्यक्ष सुगन चंद गहलोत ने बताया कि क्षेत्र में कई दिनों से लाइटें बंद पड़ी हैं।

इस संबंध में रीको के रीजनल मैनेजर को भी शिकायत दी जा चुकी है। अब तक कोई कदम रीको नहीं उठाया है।