सीकर। जय अंबे नवयुवक सेवा ट्रस्ट की ओर से
जम्मू कश्मीर में आई आपदा में प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 51 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह फैसला ट्रस्ट की बैठक में लिया गया।
अध्यक्ष राजेश टंडन ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। 2 अक्टूबर को अष्टमी को होने वाले जागरण में ख्याति प्राप्त सूफी गायक दिल्ली के मास्टर सलीम तथा लुधियाना की संजना बोला भजनों की प्रस्तुति देंगे।
3 अक्टूबर को मंदिर का 30वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसी दिन
जम्मू कश्मीर में हुई आपदा से प्रभावित लोगों के लिए 51 हजार रुपए की राशि का चेक प्रधानमंत्री सहायता कोष के लिए कलेक्टर को सौंपा जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष करण सिंह, सचिव संदीप गौड़, प्रवक्ता सुनील पारीक, पुजारी किशन कपूर, नाथू सिंह आदि मौजूद थे।